फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Trains on the Gorakhpur-Gonda rail section ran up to seven hours late due to rain and strong winds

Siddharthnagar News: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर बारिश-हवा से ट्रेनें सात घंटे तक देरी से चलीं

Sun, 27 Sep 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Trains on the Gorakhpur-Gonda rail section ran up to seven hours late due to rain and strong winds
गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
विज्ञापन

तुलसियापुर। बृहस्पतिवार से लगातार बारिश और तेज हवा के कारण गोरखपुर-गोंडा वाया बढ़नी रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। रेल ट्रैक पर पेड़ और बिजली के पोल गिरने से ट्रेनें एक से सात घंटे तक देरी से चलीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिद्धार्थनगर से रवाना होने वाली कई ट्रेनें निर्धारित समय से काफी पीछे रहीं। ट्रेन संख्या 55039 सिद्धार्थनगर में सात घंटा 22 मिनट देरी से पहुंची। इसी तरह 15132 ट्रेन भी सात घंटा 39 मिनट की देरी से सिद्धार्थनगर पहुंची। 55073 दो घंटा 25 मिनट और 15009 तीन घंटा एक मिनट देरी से चलीं। वहीं, 55075 एक घंटा 15 मिनट की देरी से सिद्धार्थनगर पहुंची। अन्य ट्रेनों में 55062 दो घंटा 37 मिनट और 15010 तीन घंटा 58 मिनट देरी से रवाना हुईं। ट्रेन संख्या 15082 पांच घंटा 43 मिनट और 15068 पांच घंटा 10 मिनट देरी से चलीं। 15070 तीन घंटा 17 मिनट और 15131 तीन घंटा छह मिनट की देरी से सिद्धार्थनगर पहुंचीं।
विज्ञापन

यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
ट्रेनों के देरी से चलने के कारण हजारों यात्रियों को यात्रा में कठिनाई हुई। वे अपने घरों तक देर से पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद भी उन्हें कई समस्याओं से गुजरना पड़ा। यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed