फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Training of 400 enumerators and supervisors completed

Siddharthnagar News: चार सौ प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण पूरा

Wed, 04 Nov 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Training of 400 enumerators and supervisors completed
आईआईटी बसडिलिया में प्रशिक्षण में शामिल प्रगणक एवं सुपरवाइजर। स्रोत विज्ञ​प्ति - फोटो : ट्रेफिक पुलिस के जैन मंदिर तिराहा पर तैनात होने के बावजूद बेखौफ होकर बिना हेलमेट के बाइक पर गुजरते तीन युवक। संवाद
- आईआईटी कॉलेज बसडिलिया में 24 अक्तूबर से तीन चरणों में चल रहा था प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

धेंसा। मुख्यालय स्थित आईआईटी कॉलेज बसडिलिया में 24 अक्तूबर से तीन चरणों में आयोजित प्रगणकों और सुपरवाइजरों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें करीब 400 प्रगणकों को जनगणना से संबंधित कार्यों और मोबाइल ऐप के इस्तेमाल की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को लोगों की शिक्षा, रोजगार, आर्थिक गतिविधियों, मातृभाषा और दिव्यांगता सहित अन्य जरूरी जानकारियां ऐप के माध्यम से दर्ज करने का तरीका बताया गया। प्रशिक्षक अरविंद कुमार, प्रेमचंद, राकेश प्रताप और रुपेश कुमार ने तीन चरणों में आयोजित शिविर में प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया और जरूरी बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद सभी प्रगणक 16 से 30 नवंबर तक लोगों को स्वगणना कार्य में सहयोग करेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक पीई ऐप के माध्यम से जनगणना में पूछे जाने वाले 40 प्रश्नों का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान छूटे हुए और बेघर लोगों का विवरण दर्ज किया जाएगा। साथ ही गलती से दर्ज किए गए विवरण को हटाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed