{"_id":"693affe36d822b0dcb0e6b14","slug":"siddharthnagar-news-traders-angry-over-400-fold-increase-in-shop-rent-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-149677-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुकानों के किराये में 400 गुना बढ़ोतरी से व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुकानों के किराये में 400 गुना बढ़ोतरी से व्यापारियों में रोष
Thu, 11 Dec 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन परिसर में आवंटित दुकानों के किराये में एकमुश्त 400 गुना तक की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
छोटे दुकानदारों का कहना है कि इतनी भारी वृद्धि वह किसी भी तरह जमा करने में सक्षम नहीं हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने बताया कि दुकान का किराया वर्ष 1982 में वार्षिक 403 रुपये निर्धारित था, जिस पर सात प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी के अनुसार वर्ष 2025 तक व्यापारी लगातार 2032 रुपये जमा करते आ रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होंगे। लोगों ने किराया वृद्धि को वापस लेने या पुनर्विचार करने की मांग की है। इस दौरान उमेश साहू, संदीप, फरीद, जुम्मन, माया माैजूद रहीं।