फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: TMT machine will be installed in the medical college soon, heart patients can be examined

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में जल्द लगेगी टीएमटी मशीन, हार्ट के मरीजों की हो सकेगी जांच

Sat, 30 Aug 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: TMT machine will be installed in the medical college soon, heart patients can be examined
सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज में ट्रेड मिल टेस्ट (टीएमटी) की सुविधा जल्द मिलेगी। इससे हार्ट के मरीजों को जांच कराने में आसानी से मिलेगी। इससे पहले स्टेज पर मरीजों को हार्ट की समस्या की जानकारी हो सकेगी। इससे जिले की लगभग 32 लाख आबादी के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

हार्ट के मरीजों को जांच कराने के लिए अब दूसरे जिले के अस्पताल या फिर प्राइवेट अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू हो जाएगी। जिले में हार्ट के मरीजों की प्रारंभिक स्तर पर ट्रेड मिल जांच की भी व्यवस्था मिलने लगेगी। मेडिकल कॉलेज में अभी तक केवल ईसीजी की ही सुविधा थी जबकि जिले के प्राइवेट क्लीनिक में भी टीएमटी की सुविधा नहीं है। केवल एक प्राइवेट अस्पताल में इको जांच की ही सुविधा है।
विज्ञापन

जिले की जनसंख्या लगभग 32 लाख के आसपास हो चुकी है, इतने बड़ी आबादी के हार्ट की जांच के लिए अब जल्द ही सुविधा मिलेगी। ट्रेड मिल टेस्ट मशीन की खरीदारी की स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि पैदल तेज चलने, सीढ़ी चढ़ने से सांस फूलने पर इस जांच की जरूरत होती है। ऐसे में इस मशीन को खरीदने से हार्ट की दिक्कत का पता करने में आसानी होगी। ठंड में समस्या से जुड़े मामले ज्यादा आते हैं। इस मशीन के आने के बाद मरीजों का इलाज करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed