{"_id":"6aee148ae383875c600f5d56","slug":"siddharthnagar-news-three-youths-injured-in-collision-between-a-motorcycle-and-a-scooter-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167810-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में तीन युवक घायल
Fri, 06 Nov 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा सुमाली और जंगल वन चौकी के बीच शुक्रवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दुल्हा खुर्द गांव के कठौतिया टोला निवासी राहुल चौधरी (24), नारायणपुर निवासी दिलीप गुप्त (22) और अनिल गुप्त बाइक से दुल्हा चौराहे से ककरहवा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ककरहवा निवासी राजन जायसवाल (25) स्कूटी से ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।
ककरहवा चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।