{"_id":"66a6d2d4d27766c910050374","slug":"siddharthnagar-news-three-health-workers-including-superintendent-absent-sought-clarification-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-121566-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अधीक्षक सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अधीक्षक सहित तीन स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर, मांगा स्पष्टीकरण
Mon, 29 Jul 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीएमओ ने रविवार को नौगढ़ व बांसी तहसील के पांच आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टड़िया बाजार के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकित सिंह व फर्मासिस्ट गैरहाजिर मिले, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठमोरवा में एलटी समरपाल मौके पर नहीं मिले। सीएमओ ने गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
सीएमओ डॉ. सुजीत कुमार चौरसिया ने रविवार को सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टड़िया का निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा, जबकि अन्य कर्मियों से रात्रि विश्राम करने के भी निर्देश दिए।
उसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठमोरवा का निरीक्षण किया। इस दौरान एलटी गैरहाजिर मिले। 10 मरीज की स्पास्थ्य जांच हुई थी। सीएमओ ने वहां साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी का निरीक्षण भी किया। वहां सभी स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद थे। 27 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ था। जांच के दौरान खिड़की का शीशा व दरवाजे टूटे मिलने पर सही करवाने के सीएमओ ने निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमा बाजार जांच में सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। प्रसव केंद्र एक सप्ताह में शुरू करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई का भी ध्यान देने को कहा। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिड़ई के निरीक्षण में सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। प्रसव कक्ष का इन्वर्टर व फ्रिज खराब था, जिस पर उसे ठीक कराने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ. सुजीत कुमार चौरसिया ने बताया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं। गैरहाजिर स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान देवी प्रसाद, पृथ्वीराज यादव मौजूद रहे।