{"_id":"69026a146e2fa2aaae04ddd8","slug":"siddharthnagar-news-three-day-ramlila-fair-program-will-start-from-saturday-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-147272-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शनिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय रामलीला मेला कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शनिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय रामलीला मेला कार्यक्रम
Thu, 30 Oct 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
ककरहवा। नेपाल सीमा से सटे ककरहवा कस्बे में विगत वर्षों की तरह लगने वाला तीन दिवसीय रामलीला मेले का शुभारंभ एक नवंबर शनिवार से होगा। रामलीला का प्रमुख मेला दो नवंबर रविवार को आयोजित किया जाएगा।
ग्राम प्रधान नीतू दिलीप पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन तक चलने वाला मेला शनिवार से शुरू होकर तीन नवंबर सोमवार तक चलेगा। शनिवार रात को राम वनवास और लंका दहन का सजीव चित्रण कार्यक्रम होगा। सोमवार को भरत मिलाप का कार्यक्रम सुनियोजित है। रविवार व सोमवार राम-सीता, भगवान शंकर, हनुमान व राधा कृष्ण की झांकी निकाल पूरे कस्बे में भ्रमण किया जाएगा। इस बार मेले में जादूगर, सर्कस, आर्केस्ट्रा, झूला, मौत का कुआं आदि आकर्षण का केंद्र होंगे। रामलीला मेला में पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लोग भारी संख्या में आते हैं।