{"_id":"68c076970ca1740caa0a8fc7","slug":"siddharthnagar-news-thieves-stole-cash-and-jewellery-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144332-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नकदी और आभूषण उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नकदी और आभूषण उड़ा ले गए चोर
Wed, 10 Sep 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के मिठवल बुजुर्ग गांव में सोमवार की रात एक घर में घुसकर चोरों ने नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान चुरा लिए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मिठवल बुजुर्ग गांव गोपाल जी बक्शी परिवार बाहर रहता है। उन्होंने देखभाल के लिए पथरा थाना क्षेत्र के बघनी निवासी ओमप्रकाश निषाद के परिवार को निशुल्क घर में रहने के लिए जगह दी है। रात्रि में चोरों ने ओमप्रकाश के कमरे में घुस कर बक्से का ताला तोड़कर जेवरात, 20 हजार रुपये नकदी चुरा लिया। मौके पर पुलिस छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है पुलिस तीन बजे रात्रि तक गश्त की है। इस संबंध में कोतवाल गौरव सिंह का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।