फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Thieves make off with jewelry recently purchased for sister's December wedding

Siddharthnagar News: बहन की दिसंबर में शादी, हाल ही में खरीदे जेवर समेट ले गए चोर

Thu, 06 Aug 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 06 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Thieves make off with jewelry recently purchased for sister's December wedding
- एक ही रात पड़ोसी के दो मकानों में वारदात, फॉरेंसिक व एंटी थेफ्ट टीम जांच में जुटी
विज्ञापन

- तीवर गांव में दो घरों में चोरी, शादी वाले घर को भी बनाया निशाना
मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र की चेतिया चौकी अंतर्गत तीवर गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। वारदात की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक और एंटी थेफ्ट टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
गांव निवासी अमरेश शुक्ला ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोर उनकी माता के कमरे से चाभी उठाकर अलमारी खोल ले गए। उसमें रखे सोने के दो हार, तीन सिकड़ी, तीन जोड़ी झुमकी, तीन मंगलसूत्र, चार कंगन, पांच जोड़ी बाली, पांच जोड़ी पायल, चांदी का सिक्का और आठ अंगूठियां चोरी कर लीं।
विज्ञापन

इसी रात चोरों ने पड़ोसी रिंकू साहनी के घर में भी पीछे की ओर से दीवार के सहारे छत पर चढ़कर प्रवेश किया। स्टोर रूम में रखा बक्सा तोड़कर उसमें रखी दो माला, एक हार, दो जोड़ी झुमकी, नथ, मांगटीका, बाजूबंद, एक हसुली, तीन जोड़ी पायल और छह हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू साहनी ने बताया कि उनकी बहन की शादी नौ दिसंबर को होनी है। शादी के लिए हाल ही में खरीदे गए जेवर घर में रखे थे, जिन्हें चोर उठा ले गए। सुबह करीब पांच बजे परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

मिश्रौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम और एंटी थेफ्ट टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed