{"_id":"695aaddca203c49e3c0c4f91","slug":"siddharthnagar-news-thieves-broke-the-latch-lock-and-took-away-the-goods-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151073-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कुंडी का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कुंडी का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए चोर
Sun, 04 Jan 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
- बांसी कस्बे के प्रतापनगर वार्ड में हुई वारदात
बांसी। स्थानीय कस्बे के प्रतापनगर वार्ड में शनिवार की रात एक घर की कुंडी तोड़कर चोर बर्तन, जेवर और चांदी का सिक्का उठा ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर घर पहुंची रेखा श्रीवास्तव पत्नी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि वह बेटे की छुट्टी होने पर 30 दिसंबर को घर में ताला लगा कर अपने मायके डुमरियागंज चली गई थी। रविवार सुबह चोरी होने की सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंची तो देखा कुंडी टूटी हुई है और बंद ताला फर्श पर पड़ा हुआ है। घर में अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि एक बोरा बर्तन, कुछ जेवर और चांदी का सिक्का चोरी चोर उठा ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मौके पर जांच करने आई थी।
इस संबंध में कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है।