फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Thieves broke into the house and stole the jewellery

Siddharthnagar News: घर में घुस चोरों ने जेवरात उड़ाए

Wed, 10 Sep 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Thieves broke into the house and stole the jewellery
भवानीगंज। क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव में सोमवार की रात करीब दो बजे चोरों ने एक घर पर हाथ साफ किया। परिजनों ने बताया कि घर के और सदस्य बयारा गांव में ब्रह्मभोज में गए हुए थे। तभी गांव में रात 8:00 के आसपास चोरों का शोर हुआ तो परिवार के लोग आ गए। दिलीप की पत्नी, मां व भाभी घर पर ही थीं। भाभी ने बताया कि वह ऊपर बगल के कमरे में सोई हुई थी। उसे रात्रि में खटपट की आवाज सुनाई दी लेकिन डर की वजह से नहीं उठी। चोरों ने आलमारी और तिजोरी का ताला खोलकर उसमें रखे जेवरात और 20 हजार रुपये नकदी समेत तीन लाख रुपये के सामान चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलने पर भवानीगंज पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि वह मौके पर गए थे। घर के लोगों ने बताया कि बिस्तर के नीचे से चाभी निकाल कर ताला खोलकर चोरों ने चोरी की। वापस उनके बिस्तर के नीचे चाभी रखकर भग गए। मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed