फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : There will be no fear of missing the train even if the crossing is closed

Siddharthnagar News: क्राॅसिंग बंद होने पर भी ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर

Sat, 30 Aug 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : There will be no fear of missing the train even if the crossing is closed
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर।  - फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। अमृत भारत योजना के तहत सिद्धार्थनगर स्टेशन के कायाकल्प के बाद अब रेलवे यहां नई सौगात देने की तैयारी कर रहा है। यहां प्लेटफॉर्म नंबर एक के दूसरी तरफ प्लेटफाॅर्म नंबर चार बनाने के साथ ही बगल में टिकट घर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्टेशन के दक्षिण तरफ बनी बाउंड्रीवाल से सटे सड़क का निर्माण भी होगा, जिससे लोगों को दूसरी एंट्री मिलेगी, वहीं दूसरा टिकट घर बनने से लोगों की भीड़ भी बंट जाएगी। इससे लोगों को आसानी से टिकट मिलने लगेगा। साथ ही वर्तमान में प्लेटफॉर्म नंबर दो तक बने रेलवे ओवरब्रिज को बढ़ाकर प्लेटफाॅर्म नंबर तीन तक पहुंचाया जाएगा, जिससे दूसरी तरफ बने नए टिकट घर से टिकट लेकर यात्री किसी भी प्लेटफाॅर्म पर आई ट्रेन तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग दूर-दराज तक सफर करते है। वर्तमान में अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प करते हुए विभिन्न यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं। अब रेलवे की तरफ से सिद्धार्थनगर स्टेशन के दक्षिण की तरफ स्थित दूसरे प्लेटफाॅर्म पर टिकट घर, यहां तक पहुंच के लिए मुख्य मार्ग से सड़क निर्माण, स्टेशन के फुट ओवरब्रिज का विस्तार किया जाएगा। इससे सिद्धार्थ तिराहे के पास स्थित रेलवे क्राॅसिंग का गेट बंद होने के बाद भी यात्री स्टेशन पर पहुंचकर टिकट लेने के साथ ही किसी भी प्लेटफाॅर्म पर जाकर ट्रेन पकड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम और क्राॅसिंग से मिलेगा छुटकारा : सिद्धार्थ चौक पर ट्रेन गुजरने के दौरान क्राॅसिंग बंद होने से शहर दो हिस्सों में बंट जाता हैं। इससे कई बार यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। वहीं, स्टेशन रोड के संकरा होने के कारण क्राॅसिंग खुली होने के बावजूद वाहन चालकों को सिद्धार्थ तिराहे से रेलवे स्टेशन तक जाम से जूझना पड़ता है। प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर टिकट घर बनने से यात्रियों को आसानी से टिकट मिलने के साथ ही जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed