{"_id":"6aad846536108edeff0dc8a1","slug":"siddharthnagar-news-documents-sought-from-diagnostic-center-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164849-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डायग्नोस्टिक सेंटर से दस्तावेज तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डायग्नोस्टिक सेंटर से दस्तावेज तलब
Sat, 19 Sep 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
इटवा। खुनियांव के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवब्रत राव ने शुक्रवार को आईजीआरएस पर मिली शिकायत के क्रम में बढ़या स्थित पूर्वा डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक आवश्यक अभिलेख और पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर चिकित्सा अधीक्षक ने दस्तावेज के साथ तलब किया है।
चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि पैथोलॉजी सेंटर के संचालन के लिए निर्धारित मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है।
उन्होंने संचालक को दो दिन के भीतर आवश्यक कागजात सीएमओ के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। बढ़या, खड़सरी और कठेला समेत आसपास के बाजारों में संचालित अन्य पैथोलॉजी संचालकों में भी हलचल रही।