फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Theft in the houses of three including BJP leader, thieves took away cash and jewellery worth lakhs

Siddharthnagar News: भाजपा नेता सहित तीन के घरों में चोरी, नकदी और लाखों के आभूषण समेट ले गए चोर

Tue, 26 Aug 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Theft in the houses of three including BJP leader, thieves took away cash and jewellery worth lakhs
ढेबरुआ क्षेत्र के ग्राम सेवरा में चोरी की बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : संवाद
ढेबरूआ। क्षेत्र के सेवरा गांव में एक ही रात तीन घरों में घुसकर चोर लाखों का आभूषण और नकदी समेट ले गए। कहीं खिड़की के रास्ते से घुसे तो कहीं दरवाजे का ताला तोड़कर दाखिल हुए। एक साथ चोरी की तीन वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। चोरों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का भी घर खंगाला है। सभी ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करवाया है। पीड़ित दुर्गा प्रसाद ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात को चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरों ने जेवरात व नकदी कुल मिलाकर करीब सात लाख रुपये तक चुरा लिए। दूसरे पीड़ित जीतेंद्र पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात को चोरों ने घर से सोने के गहने सहित एक लाख पांच हजार रुपये नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

तीसरे पीड़ित भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर पाठक ने तहरीर देकर बताया कि बीती रात चोर घर के पीछे खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और 50 हजार नकद, महंगी साड़ी और जेवर चुरा ले गए। सुबह जब सोकर उठे तो समान गायब मिला। पीड़ितों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed