फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : The woman's body was not identified

Siddharthnagar News: महिला के शव की नहीं हुई पहचान

Sun, 17 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : The woman's body was not identified
शोहरतगढ़। बानगंगा नदी में शनिवार की दोपहर एक अज्ञात महिला का शव उतराया हुआ मिला था। रविवार को भी इसकी पहचान नहीं हो पाई। 72 घंटे बाद शव की शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर लवारिस करार देकर शव को दफन करवा देगी।
विज्ञापन


बता दें कि बानगंगा बैराज के पश्चिम कोमर तट के पास बानगंगा नदी के बंधे से चरवाहों ने नदी में एक महिला शव उतराया हुआ देखा था। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव को निकलवाया था। उसके बाद आसपास ले इकट्ठा लोगों से इसकी पहचान करने का प्रयास किया गया था। काफी देर बाद पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। पानी में शव फूल गया था। देखने में पांच दिन पहले का लग रहा था। थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि ने कहा कि शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस टीम उसकी पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed