फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : The slow pace of drain construction is increasing the problems of shopkeepers

Siddharthnagar News: नाली निर्माण की धीमी रफ्तार दुकानदारों की बढ़ा रही परेशानी

Mon, 25 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : The slow pace of drain construction is increasing the problems of shopkeepers
बांसी के कोतवाली रोड पर हो रहा नाला की खुदाई।  - फोटो : संवाद
बांसी। नाला निर्माण के लिए खुदाई के काम की रफ्तार काफी धीमी है। इससे कोतवाली रोड के दुकानदार काफी परेशान हैं। इनका आरोप है कि तीन दिन में थोड़ी ही दूरी में खुदाई हुई है। अगर यही गति से काम चलता रहा तो नाला खुदाई का कार्य पूरा होने में ही एक माह से अधिक समय लग जाएगा।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने पर कोतवाली रोड में जलभराव हो गया था और पानी दुकानों में भी भर गया था, जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान हुआ था।
इस समस्या के समाधान के लिए सड़क और नाली की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने हटवा दिया है। अवैध कब्जा हटाने के बाद अब नगर पालिका पुरानी नाली की खुदाई कर छोड़ा नाला का निर्माण कर रही है, जिसके लिए ठेकेदार ने नाला के खुदाई का कार्य कोतवाली रोड पर नगर पालिका के पालिका बाजार की तरफ से शुरू किया है।
विज्ञापन

दुकानदार नैयर आलम का कहना है कि खुदाई का काम काफी धीमी गति से हो रहा है। तीन दिन में मात्र 15 से 20 मीटर नाला की खुदाई हुई है। दुकानदारों का कहना है कि नाला की खुदाई तेजी से कराकर मलबा हटा दिया जाए तो दुकानदार ग्राहकों के आने दुकान में आने की व्यवस्था कर लें, इसके बाद नाला का निर्माण चलता रहे। नाले की खुदाई की गति काफी धीमी देखकर दुकानदार काफी चिंतित हैं। इनका कहना है कि अगर इसी गति से कार्य हुआ तो उनका काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed