फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The Sangh was established to prevent the mistakes of history from happening again

Siddharthnagar News: इतिहास की गलतियां दोबारा न हों इसलिए संघ की हुई स्थापना

Tue, 07 Oct 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The Sangh was established to prevent the mistakes of history from happening again
राम जानकी मंदिर बर्डपुर में उप​स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ। संवाद
ककरहवा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से स्थापना के सौ साल पूरे होने के अवसर पर रविवार को राम जानकी मंदिर बर्डपुर में पथसंचलन और एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में स्वयंसेवक एकत्र हुए। सह विभाग कार्यवाह हरिश्चंद्र अग्रहरि ने कहा कि पूरे देश में संघ अपना शताब्दी मना रहा है। इतिहास की गलतियां दोबारा न हों, इसके लिए संघ की स्थापना हुई थी। इसके बाद पथ संचलन निकाला गया। गणवेश में काफी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं को देख हर कोई काफी उत्सुक नजर आया। गाजे-बाजे के साथ गणवेश में कार्यकर्ता पथ संचलन किया तो जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। पथ संचलन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन

उधर बांसी/ सकारपार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बांसी की ओर से सोमवार को बांसी नगर में शौर्य, अनुशासन और संगठन की एकता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए पथ संचलन किया। संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में हाथों में दंड (लाठी) धारण किए हुए कतारबद्ध होकर नगर की प्रमुख सड़कों से गुजरे। उनके कदमों की एकरूपता और अनुशासित मार्च ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ संचलन का शुभारंभ सोमवार शाम तिलक इंटर कॉलेज बांसी से हुआ। जहां संघ के अधिकारियों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज व भगवा ध्वज को वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। पथ संचलन नगर के तिलक इंटर कॉलेज से शुरु होकर कस्बा स्थित एक मैरिज हॉल होते हुए वाया रोडवेज चौराहा माधव बाबू पार्क पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed