{"_id":"68bb227c4b1c1394370d71ea","slug":"siddharthnagar-news-the-renovation-of-the-stadium-will-start-soon-players-will-get-convenience-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144075-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जल्द शुरू होगा स्टेडियम का कायाकल्प, खिलाड़ियों को मिलेगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जल्द शुरू होगा स्टेडियम का कायाकल्प, खिलाड़ियों को मिलेगी सहूलियत
Fri, 05 Sep 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए संचालित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम जल्द ही कायाकल्प होगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ कई प्रमुख सुविधा भी मिलने लगेंगी। नई व्यवस्था से खिलाड़ी को नेशलन व इंटरनेशनल खेल का भी अनुभव प्राप्त होगा। इसके लिए 16.54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्टेडियम सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही प्रशासनिक भवन, बैडमिंटन हॉल और बास्केटबाॅल कोर्ट की मरम्मत भी होगी। इसके लिए 16.54 करोड़ की शासन स्तर पर स्वीकृति की लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए लखनऊ में 25 अगस्त को प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बैठक भी हो चुकी है।
अब तक जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुविधाओं के न होने से खिलाड़ियों को परेशानी होती थी। स्टेडियम में जिन कामों की स्वीकृति मिली है उसमें प्रमुख रूप से सिंथेटिक ट्रैक शामिल है। इसके न होने से एथलेटिक्स के खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। इसके निर्माण से आने वाले समय में जिले के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्र स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
वहीं बड़े और छोटे तरणताल के अंदर व डेक के टाइल्स, फिल्टर प्लांट, चेंज रूम आदि की मरम्मत, खेल मैदान में पानी लगाने के लिए आधुनिक उपकरणों और सिंचाई व्यवस्था का कार्य, बैडमिंटन हॉल की लकड़ी, खिड़कियों, दीवारों, मुख्य द्वार और प्रसाधन कक्ष की मरम्मत कार्य, प्रशासनिक भवन की मरम्मत और रंगाई-पुताई, बास्केटबाॅल कोर्ट की मरम्मत का कार्य समेत महिला व पुरुष प्रसाधन की सुविधा का निर्माण कार्य शामिल हैं।