फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The number of skin disease patients increased due to heat, there was a long queue of fever victims too

Siddharthnagar News: गर्मी से बढ़े चर्मरोग के मरीज, बुखार के पीड़ितों की भी रही लंबी कतार

Sun, 24 Aug 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The number of skin disease patients increased due to heat, there was a long queue of fever victims too
भनवापुर क्षेत्र में जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मरीज देखते चिकित्सक।  - फोटो : संवाद
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में गैस्ट्राइटिस, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग के कुल 120 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया तथा सीने में दर्द व हड्डी से संबंधित मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित किया गया।
विज्ञापन

पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 36 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 39 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने कुल 49 मरीजों को इलाज कर निशुल्क दवाएं दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में ग्रामीणों की ओर से खेतों में कार्य किया जा रहा है, जिस कारण से फंगल इन्फेक्शन और एलर्जी होने की संभावना अधिक होती है।
विज्ञापन

नदियों के जलस्तर बढ़ने के कारण पानी दूषित हो जाता है, शुद्ध पेयजल के लिए उबले पानी, क्लोरीन युक्त पानी, फिल्टर का पानी आदि का इस्तेमाल करें तथा शौच के बाद व कुछ खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धुले। उन्होंने बताया डायरिया प्रबंधन में ओआरएस एवं जिंक का उपयोग करें तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीएन तिवारी, कौश्तुभ तिवारी, अजय पांडेय, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरि, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
30 मरीजों का किया गया इलाज : धेंसा। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अधिकांश मरीजों को सीजनल बुखार, सर्दी जुकाम व स्किन की समस्या से ग्रसित मरीज इलाज के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे प्रवीण को बुखार, प्रेमशंकर शुक्ल को जलने से घाव हो गया था। आरोग्य मेले में कुल 30 मरीज पहुंचे। जिनका इलाज किया गया। इस दौरान राजेश कुमार, राम प्रताप सिंह, तौवन प्रसाद उपस्थित रहे।

जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 15 मरीजों का हुआ उपचार: डुमरियागंज। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए मरीजों के पहुंचने का सिलसिला सुबह सबेरे से शुरू हो गया था। चिकित्सकों ने कुल 15 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी। मरीजों में सर्दी, खांसी और बुखार, पेट दर्द के रोग के मरीज शामिल रहे।
ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed