फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The new year begins with sunshine...markets are bustling with activity

Siddharthnagar News: धूप के साथ नए साल का आगाज...चहल-पहल के साथ बाजार रहे गुलजार

Thu, 01 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The new year begins with sunshine...markets are bustling with activity
-19.2 डिग्री अधिकतम और 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही ठंड और पछुआ हवाओं ने नए साल के पहले दिन लोगों को राहत दी। पूरी तरह से ठंड प्रभावित तराई क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुबह से धूप खिली तो लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली। हालांकि, काफी दिन से तापमान गिरा रहने धूप में भी गलन बरकरार रही। मौसम के इस असर से बाजारों में चहल-पहल रही।
बृहस्पतिवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा, इससे दृश्यता घट गई। घना कोहरा छाने से वाहन रेंगते हुए चल रहे थे, लेकिन करीब 10 बजे से सूर्य ने दर्शन दिए। उसके बाद करीब 12 बजे तक अच्छी धूप खिल गई। इस दौरान तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। लोगों का सामान्य जीवन पटरी पर आ गया। बच्चों के जहां पार्क गुलजार नजर आए। वहीं, खुली जगह या छत पहुंचकर लोगों ने धूप में बैठकर राहत महसूस की। दिन का तापमान 19.2 डिग्री तक पहुंच गया। लोगों के शरीर पर गर्म कपड़े भी कम हो गए और बाजार में चहल पहल नजर आई। शहर के बुद्धा पार्क व पुरानी नौगढ़ स्थित जमुआर नाला के पास बच्चे धूप में आनंद का अनुभव कर रहे थे। जिससे हर किसी को ठंडक से राहत मिल गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी तीन दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में प्रभावी वृद्धि से ठंड से आंशिक राहत मिलेगी। इससे घने कोहरे के घनत्व में कमी आने तथा इसके प्रदेश के छुटपुट भाग तक सीमित रह जाने की संभावना है। इसी क्रम में इस पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कहीं-कहीं हल्की वर्षा के साथ आगामी 3-4 दिनों के दौरान तापमान में औसतन 3-5 डिग्री की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने से ठंड से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed