Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The lives of potters who make lamps of light are in darkness

Siddharthnagar News: रोशनी का दीप बनाने वाले कुम्हारों की जिंदगी अंधेरे में

Fri, 10 Oct 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The lives of potters who make lamps of light are in darkness
शाहपुर क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव में मिट्टी का दीया बनाते कु़ंहार।  संवाद
- पुश्तैनी कार्य से घर का खर्च चलाना दूभर, नई पीढ़ियों ने बनाई दूरी
विज्ञापन

शाहपुर। दीपावली पर दूसरे के घरों को अपने दीप से रोशन करने वाले कुम्हारों की जिंदगी अंधेरे में गुजार रही है। हालत यह हो गई है कि नई पीढि़यां पुश्तैनी काम से दूरी बनाने लगी है। घर का खर्च चलाने के लिए युवा शहरों में जाकर मेहनत मजदूरी करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि सरकार भले ही कुम्हारों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन यह योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। हमें कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
महंगाई के सापेक्ष नहीं मिलता मूल्य

कुम्हार बेनीमाधव, मुनीराम आदि ने बताया इस महंगाई में जहां ईंधन का मूल्य आसमान छू रहा है। वहीं, मिट्टी से बनी बर्तनों के दाम पिछले पांच सालों से समान है। महंगा करने पर बाजारों में इसकी बिक्री कम हो जाती है। मजबूरन सस्ते दामों में बेचने पड़ रहा है। उम्र के इस पड़ाव पर कोई अन्य कार्य नहीं कर सकता, इसलिए मजबूरन काम करना पड़ता है।
विज्ञापन


------

मिट्टी से बनी दीपक की जगह ले लिया चाईनीज लाइटें
कुम्हार मुनीराम ने कहा महंगाई से निजात पाने के चक्कर में लोग मिट्टी की दीपक उपयोग करने की जगह चाईनीज लाइटों का उपयोग कर रहे हैं। दीपक में उपयोग होने वाला तेल और महंगा पड़ती है। महंगाई से राहत के चक्कर में बाजार बिक रही चाईनीज लाइटों का लोग उपयोग कर रहे हैं। उम्र अधिक होने से मिट्टी का दीपक बनना बंद कर दिया। कुछ बड़े बर्तन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

केस नंबर एक

रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी कुम्हार बेनी माधव ने कहा हमारे पिता का निधन करीब 46 वर्ष पूर्व हो गया था। पुश्तैनी कार्य के नाते मैं जब-तक जीवित हूं कर रहा हूं। बच्चे इस कार्य में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इस काम से घर का खर्च चलाना बड़ी मुश्किल है। बच्चे मजबूरन शहरों में जाकर मेहनत मजदूरी कर किसी तरह गुजर बसर कर रहे हैं।


---

केस नंबर दो

रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी कुम्हार राम विहारी ने कहा इस महंगाई में ईंधन पर बहुत खर्च हो जाता है। किसी तरह मिट्टी का बर्तन बनाया जाता है, लेकिन लागत के सापेक्ष मजदूरी नहीं निकल पाती है। पिछले पांच वर्षों से मिट्टी का दीपक एक ही रेट में बाजारों में बिक रहा है। सुना था कुम्हारों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है लेकिन सरकार का किसी योजना का कोई लाभ अबतक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed