{"_id":"6af9f06ba4f629a70d0bcc9d","slug":"siddharthnagar-news-the-district-remained-shrouded-in-a-blanket-of-haze-throughout-the-day-the-sun-remained-nowhere-to-be-seen-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168090-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिनभर धुंध की चादर में लिपटा रहा जिला, धूप के दर्शन दुर्लभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिनभर धुंध की चादर में लिपटा रहा जिला, धूप के दर्शन दुर्लभ
Sun, 15 Nov 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर सुबह कोहरे के दौरान आवागमन करते वाहन।
- धूप न निकलने से खेतों में बनी हुई है नमी, रबी फसलों पर मौसम के असर को लेकर किसान चिंतित
सिद्धार्थनगर। जिले में रविवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में धुंध छाई रही और सात बजते-बजते सूरज के दर्शन तो हुए लेकिन सूर्य की रोशनी कमजोर रहने से लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम के बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है।
खेतों में नमी बनी रहने से किसान रबी फसलों की बढ़वार को लेकर चिंतित हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
गेहूं की बोआई के बीच मौसम पर टिकी किसानों की नजर
धान की कटाई के बाद जिले में गेहूं की बोआई का काम चल रहा है। ऐसे में खेतों में नमी और धुंध का बने रहना किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। पर्याप्त नमी गेहूं की बोआई के लिए अनुकूल हो सकती है लेकिन लगातार धुंध और धूप की कमी से फसलों की शुरुआती बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। जिन खेतों में बोआई हो चुकी है, वहां किसान मौसम के रुख पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम एवं कृषि विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, मसूर, चना, मटर और सरसों जैसी दलहनी व तिलहनी फसलों की शुरुआती अवस्था में पर्याप्त धूप और संतुलित नमी जरूरी है। लगातार नमी और धूप की कमी से कुछ फसलों में रोग और कीट लगने का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, अभी जिले में बारिश नहीं हुई है। ऐसे में फसलों पर मौसम के प्रभाव का आकलन आगामी परिस्थितियों के आधार पर ही किया जा सकेगा।
अगले 24 घंटे तक हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी दिशा से सामान्य गति से हवा चल सकती है। नमी के कारण सुबह और देर शाम दृश्यता प्रभावित हो सकती है। किसानों को अनावश्यक सिंचाई से बचने और खेतों में नमी की स्थिति का आकलन करने के बाद ही कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।