{"_id":"68a217326c28c137eb0e44ed","slug":"siddharthnagar-news-the-crisis-has-increased-due-to-power-cuts-people-are-troubled-by-the-humidity-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-142950-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिजली कटौती से बढ़ा संकट उमस से परेशान हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिजली कटौती से बढ़ा संकट उमस से परेशान हैं लोग
Sun, 17 Aug 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
धेंसा। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। नगरा पावर हाउस के तहत आने वाले विभिन्न गांवों में रविवार को दिन में सात घंटे की अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहेश्र देवरा बाजार फीडर के देवरा बाजार, कटहना, साहा, मनोहरी,सेबुई, कोइली घाट आदि गांवों सुबह आठ बजे से शाम तीन बजे तक हुई बिजली कटौती से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
सुबह से ही तेज धूप और हवा बंद होने से दिन में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। क्षेत्र के अमित कुमार शुक्ल, सूर्य प्रताप नारायण, केसरी चौधरी, जीतेंद्र सिंह आदि उपभोक्ताओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए तय समय सीमा के अनुसार बिजली आपूर्ति की मांग की है।