Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The color of the great festival Chhath has spread in the market, Lucknow's kurta, Surat's saree is the first choice

Siddharthnagar News: बाजार पर चढ़ा महापर्व छठ का रंग, लखनऊ का कुर्ता, सूरत की साड़ी पहली पसंद

Sat, 25 Oct 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The color of the great festival Chhath has spread in the market, Lucknow's kurta, Surat's saree is the first choice
शहर के कपड़ा मार्केट में साड़ी व पति के लिए कुर्ते की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
- त्योहार पर नए वस्त्र धारण करने का है चलन, महिलाओं के साथ पुरुष भी नए वस्त्र में जाते हैं पूजन के लिए
विज्ञापन


- बाजार में पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री भी पहुंचने लगी
सिद्धार्थनगर। सूर्य उपासना के महापर्व का आगाज आज यानी शनिवार हो नहाय-खाय के साथ हो रहा है। आस्था के पर्व को यादगार बनने के लिए लोग तैयारियों ने जुट गए हैं। नए वस्त्र धारण करने की मान्यता है, इसलिए महिलाएं साड़ी और उससे जुड़े अन्य सौंदर्य प्रसाधन की खरीद कर रही हैं। इसके साथ ही पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा पहनावे में अहम है। इसमें लखनवी, पंजाबी और हरियाणा के कुर्ते की अधिक डिमांड देखी गई।
बाजार की बात करें तो कुर्ता-पजामा का सेट 400 से लेकर 2500 रुपये तक का गमछा सहित पूरा सेट मिल रहा है। वहीं, महिलाएं व्रत के अनुरूप लाल और पीली साड़ी की मांग कर रही हैं। सूरत की साड़ी का डिमांड अधिक है। दुकानदार और खरीदारों का कहना है कि यह साड़ियां हल्की होने के साथ पहनने में आरामदायक होती है और हर रेंज में मिल जाती है। कपड़े के दुकानदारों का कहना है कि छठ त्योहार एक लग्न के बराबर है। पिछले कुछ सालों में पर्व का महत्व बढ़ा तो हम लोगों का कारोबार अच्छा हो गया है। कारोबारियों का अनुमान है कि जनपद में इस पर्व पर कपड़े के साथ अन्य पूजा की सामग्री की बात करें तो करोड़ों का कारोबार का अनुमान है। वहीं, मंडी में फल के थोक रेट के बारे में जानकारी ली गई तो कुछ फलों के दाम में मामूली इजाफा हुआ है। बहुत अधिक असर नहीं है।
विज्ञापन

---
बाजार में दिखी रौनक, साड़ी और कुर्ता की मांग अधिक
नगर में कपड़े की 50 से अधिक दुकानें हैं। इसमें कई ब्रांड के शोरूम भी खुल गए हैं। छठ पर्व की खरीदारी की हकीकत जानने के लिए कपड़े वाली गली में पहुंचे। यहां दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। साड़ी की एक बड़ी दुकानदार के यहां कई महिलाएं जुटीं थीं। इसमें अधिकांश शहर की ही रहने वाली थीं। साड़ी का मोलभाव हो रहा था। सूरत की साड़ी लेने की बात चली। दुकानदार ने 200 रुपये से लेकर दो हजार तक की साड़ी सामने रखा। इसमें 500 से लेकर 1500 रुपये तक की साड़ी अधिक डिमांड नजर आई। साड़ी खरीदने आई सोनिया ने कहा कि इस त्योहार में नया वस्त्र पहना जाता है। साल में एक बार आता है तो इसे बेहतर तरीके से मनाया जाता है। घर में तीन लोगों के लिए कपड़े लेने हैं। अन्य प्रसाधन सहित तीन लोगों पर 12 हजार रुपये खर्च हाेंगे। कमोबेश अन्य महिलाओं ने यही प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि हम लोगों के लिए यह किसी लग्न से कम नहीं है। इसमें ठीक-ठाक बिक्री हो जाती है। दीपावली और दशहरा से बचने वाला स्टाॅक इसमें समाप्त हो जाता है। लग्न के लिए ऑर्डर कर देते हैं। इसमें बड़े कारोबार की उम्मीद है। वहीं, दूसरी दुकान पर पहुंचे तो कढ़ाई की सूरत की साड़ी की अधिक डिमांड रही। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। वहीं, रेडीमेड की दुकान पर पहुंचे तो यहां पर कुर्ता और पजामा की मांग दिखी। शहर की निवासी रीना पति के लिए कुर्ता ले रही थीं। जैसे उनकी साड़ी का रंग था, उसी प्रकार से कुर्ता का रंग की मांग की जा रही थी, जिससे दोनों लोगों का मैच करे। इसके अलावा कुर्ता खरीद रहे सुमित ने बताया कि चार सेट खरीद रहे हैं, जिससे पूरा परिवार एक रंग में दिखे। इसके लिए शहर के बड़े शो-रूम में कपड़े की डिमांड रही।
---
अगल- अलग दिन का छठ महापर्व का है महत्व- पं. दिलीप
ढेबरूआ। छठ की शुरुआत हो चुकी है और 28 अक्तूबर मंगलवार को इसका समापन होगा। पं. दिलीप पांडेय ने बताया कि छठ के पर्व ये चार दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं, जिसमें पहला दिन होता है नहाय-खाय, दूसरा दिन खरना, तीसरा संध्या अर्घ्य और चौथा ऊषा अर्घ्य-पारण। छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का पर्व है, जिसका महत्व संतान की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य से जुड़ा है। यह पर्व प्रकृति, परिवार और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम है जो आध्यात्मिक भक्ति, अनुशासन और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देता है। सूर्य देव को ऊर्जा और जीवनदाता के रूप में पूजा जाता है जबकि छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है।
---
बोली महिलाएं - परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रखेंगी पहला छठ व्रत
शाहपुर। महिलाओं ने परिवार के सुख-समृद्धि के लिए पहली बार छठ व्रत रखेंगी। इसे लेकर काफी उत्साहित भी है। महिलाओं का मानना है छठी मैया सारी मनोकामनाएं पूरी करतीं हैं।

प्रकृति को समर्पित लोक आस्था का महापर्व छठ 25 अक्तूबर से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो जाएगा। इसको लेकर पर्व की तैयारियों में महिलाएं जुट गई हैं। यह पर्व सूर्यदेव और छठी माता के पूजन का पर्व है। छठ महापर्व पर अर्घ्य देने के लिए अस्थाई तालाब का निर्माण किया जाता है, जहां पर अस्त गामी और उदय गामी सूर्य देव को व्रती महिलाएं अर्घ्य देती हैं। छठ पर्व को लेकर पहली बार छठ व्रत रह रही महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसमें पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं ने कहा कि छठ पर्व रखने वाली उनकी जानने वाली महिलाओं का मानना है कि उन्होंने पर्व में जो मान लिया, भगवान भास्कर उसे पूरा कर देते हैं। इससे प्रेरित होकर वे भी व्रत की तैयारी कर रही हैं। छठी माईया परिवार में सुख समृद्धि में वृद्धि करें।
---

बोले व्रत रखने वाली महिलाएं
छठी मैया सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। इसको लेकर मैं भी अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पहली बार व्रत रखूंगी। इसके लिए कई दिन पहने से तैयारी शुरू कर दी है।
रानू पांडेय

---

बच्चे की सुख-समृद्धि के कामना के लिए पहली बार छठ व्रत रहने जा रही हूं। छठी माता सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी। वेदी बनवा चुकी हूं और बाजार से सामान खरीद किया जाएगा।
राधा चतुर्वेदी,
---
परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामना को लेकर मैं भी पहली बार छठ का व्रत रहूंगी। आश है छठी मैया सभी मनोकामना पूर्ण करेंगी। वेदी बन चुका है, अन्य तैयारी पूरी हो गईं हैं। इसमें बड़ी लंबी तैयारी होती है।
सूर्यकला,
---
हमारे गांव में छठ पर्व मनाने वालीं अधिकतर महिलाओं की छठी माता मनोकामनाएं पूरी कर दी है। हम भी बच्चों की लंबी उम्र के साथ परिवार की सुख-समृद्धि के कामना के साथ छठ व्रत पहली बार रह रही हूं।
चांदनी
---
फलों का बाजार गुलजार, दामों में उछाल
शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में इन दिनों बेमौसमी फलों की भरमार है। छठ पर्व आते ही इनकी मांग भी बढ़ जाती है। इसको देखते हुए व्यापारी बाहर की मंडी से बेमौसमी फल मंगवा रहे हैं। फलों के दामों से दो से तीन गुना तेजी आई है। शुक्रवार को नवीन मंडी में केला और सेब को छोड़कर अन्य फलों में काफी उछाल देखने को मिला है। छठ पर्व के दिन इनके और महंगे होने की आशंका है। थोक फल विक्रेता खलील ने कहा कच्चा नारियल 1300 रुपये प्रति बोरी बिका है। एक बोरी में करीब 20 पीस नारियल रहता है। वहीं, अनानास 1200 रुपये में एक बोरी बिका है। एक बोरी में करीब 25 पीस रहता है। अमरूद 500 रुपये पेटी है। एक पेटी में करीब 10 किलो अमरूद रहता है। थोक फल विक्रेता अब्दुल हमीद ने कहा बीते वर्ष से कम बिक्री हो रही है। छोटे व्यापारियों के ऑर्डर पर बेमौसमी फल बाहर से मंगवा रहे हैं। खरीद महंगी पड़ती है। अंगूर 860 रुपये पेटी बिक रहा है। एक पेटी में करीब 10 किलो अंगूर रहता है। अनार 1300 से 1400 रुपये पेटी बेचा जा रहा है। इसकी एक पेटी में करीब 10 किलो अनार रहता है।

फुटकर फल विक्रेता अब्दुल समद ने कहा थोक व्यापारी को थोड़ा-थोड़ा ऑर्डर देकर बाहर से बेमौसमी फल मंगवाया जाता है। इसके चलते महंगे दामों में फल खरीदने पड़ते हैं, इसलिए महंगा बेचना पड़ता है।

---
फुटकर दुकानों पर प्रति किलो फलों के दाम
फल का नाम मूल्य
अंगूर 240 किलो
संतरा 160 किलो

अमरूद 100 किलो

आम 160 किलो

सेब 120 किलो

सीताफल 100 किलो

खरबूज 100 किलो

अनार 200 किलो

नारियल 60 पीस

केला 20 किलो

नासपती 200 किलो

पपीता 60 किलो

पालम 200 किलो

तरबूज 60 किलो

मुसम्मी 70 किलो

रामफल 60 पीस

ड्रैगन फ्रूट 80 पीस

अनानास 80 पीस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed