{"_id":"69877e223e06d0804c06e234","slug":"siddharthnagar-news-the-budget-will-prove-crucial-in-building-a-developed-india-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153096-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विकसित भारत बनाने में अहम साबित होगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विकसित भारत बनाने में अहम साबित होगा बजट
Sat, 07 Feb 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार की ओर से जारी बजट में सभी वर्गों के विकास पर ध्यान दिया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेती किसानी सब पर फोकस है, जिससे भारत सशक्त और मजबूत हो सके। इसमें सबसे यूपी पर विशेष ध्यान दिया गया है।
यह बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने कही। वह पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्हाेंने कहा कि एक फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट केवल वार्षिक आय-व्यय का दस्तावेज नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला विजन बजट है।
शनिवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने केंद्रीय बजट के गूढ़ बिंदुओं को विस्तार से रखते हुए बताया कि यह बजट सिद्धार्थनगर सहित प्रदेश और देश के सभी जिलों के लिए समान रूप से कल्याणकारी है। कहा कि बजट में स्वास्थ्य और शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मेडिकल सुविधाओं के विस्तार, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रविधान दूरगामी परिणाम देने वाले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह बजट विशेष रूप से लाभकारी है, क्योंकि इसमें प्रदेश की जनसंख्या, रोजगार और आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई गई हैं। एमएसएमई सेक्टर के लिए घोषित विशेष पैकेज को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे छोटे और मध्यम उद्योगों को पूंजी, तकनीक और बाजार तीनों स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने ओडीओपी योजना पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक जिले में गर्ल्स हास्टल के निर्माण का प्रविधान किया गया है, जिससे बेटियों की शिक्षा को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलेगा। महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी।