{"_id":"68bb22d42dfaf1725f06d3df","slug":"siddharthnagar-news-teachers-are-the-guides-of-our-lives-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-144082-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हमारे जीवन के मागदर्शक होते हैं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हमारे जीवन के मागदर्शक होते हैं शिक्षक
Fri, 05 Sep 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर। शिक्षक दिवस हमें याद दिलाता है कि शिक्षक केवल किताबों के पन्नों तक सीमित नहीं होते बल्कि हमारे जीवन के मार्गदर्शक भी होते हैं। यह बातें शुक्रवार को क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवठिया बाजार में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका रेखा देवी ने कही।
उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक शिक्षक थे। उनके जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। अंत में छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर शिक्षिकाओं को उपहार देकर नमन किया। इसी क्रम में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव, सेमरा बनकसिया, प्राथमिक विद्यालय महनुआं खास सहित क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व राष्ट्रपति के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।