फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Target set to verify booth committees within three days

Siddharthnagar News: तीन दिन में बूथ समितियों के सत्यापन का लक्ष्य

Tue, 01 Sep 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 01 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Target set to verify booth committees within three days
सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला मंगलवार को जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि और जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ने सभी मंडलों के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर तीन दिन के भीतर बूथ समितियों का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और बूथ समितियों के सत्यापन अभियान को समयबद्ध पूरा करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से है। इसके लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र पर एक मंडल प्रवासी की जिम्मेदारी तय की गई है जो शक्ति केंद्र संयोजक के साथ मिलकर बूथ समितियों का सत्यापन करेंगे। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है। कार्यकर्ताओं को कमल के फूल को प्रत्याशी मानकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और बूथ समिति उसकी महत्वपूर्ण कड़ी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और बूथ कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने का आह्वान किया। अभियान संयोजक आशीष शुक्ला तथा सह संयोजक रामनारायण और बजरंगी वर्मा ने सत्यापन अभियान की कार्ययोजना और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। संचालन फूलचंद जायसवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, लालजी त्रिपाठी, नरेंद्र मणि, कन्हैया पासवान, साधना चौधरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed