{"_id":"693c5d344cb720e0e4097dc2","slug":"siddharthnagar-news-take-special-care-of-the-health-of-newborns-in-winter-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149754-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ठंड में नवजातों की सेहत का रखें विशेष ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ठंड में नवजातों की सेहत का रखें विशेष ख्याल
Sat, 13 Dec 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के चिताही में आयोजित संचार गतिविधि एवं माता बैठक में जानकारी देते अधीक्षक। स्रो
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 32 गांव में शुक्रवार को संचार गतिविधि के तहत माता बैठक का आयोजन किया गया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम चिताही पहुंचकर माता बैठक का औचक निरीक्षण किया।
बैठक में ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों जैसे गर्भवतियों का पंजीकरण और प्रसव पूर्व सभी जांचें, बच्चों के टीकाकरण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, जननी सुरक्षा योजना, जन्म के समय पर दिए जाने वाले वैक्सीन आदि की जानकारी दी।
इसके बाद अधीक्षक छोटकू चौहान के घर पहुंचकर आठ दिन के नवजात शिशु के वजन, तापमान, सांस की गिनती, माता व नवजात शिशु के खतरे के लक्षण आदि की जानकारी ली तथा हाथ धोने के विधि के साथ नवजात शिशु को कंबल में रैप करने की विधि का भी प्रदर्शन किया। कहा कि आशा बहुएं नवजात शिशु देखभाल जरूरी करें।
विज्ञापन
बीसीपीएम मेराज अहमद तथा सूर्यदेव सिंह ने कहा कि एएनएम गांव में पहुंच कर आशा बहू के कार्यों का भौतिक सत्यापन करें।