{"_id":"6925ef1d86f823f7b100afc1","slug":"siddharthnagar-news-swinging-in-bonfire-pregnant-doctors-perform-safe-delivery-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-148792-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अलाव की आग में झुलसी गर्भवती, डॉक्टरों ने कराया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अलाव की आग में झुलसी गर्भवती, डॉक्टरों ने कराया सुरक्षित प्रसव
Tue, 25 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे में सोमवार शाम पुआल से अलाव तापते समय एक गर्भवती आग की चपेट में आ गई। चार दिन बाद उसकी डिलिवरी होनी थी, लेकिन बच्चे को बचाने के लिए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने समय से पहले सुरक्षित प्रसव करा दिया। बच्चा और मां दाेनों खतरे से बाहर हैं।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे के गोविंदपुर निवासी रेनू (25) पत्नी ध्रुपराज सोमवार रात में घर के सामने पुआल से जलाकर आग सेंक रही थी। इसी बीच आग धधक उठी और उसे अपनी चपेट में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर जबतक पड़ोस के लोग बचाने पहुंचे वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
मेडिकल काॅलेज में गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर न पड़े इसलिए डॉक्टर प्रज्ञा, डॉक्टर रिषभ, फार्मासिस्ट आतिफ असलम, स्फाफ नर्स अतुल मिश्रा ने प्रसव करा दिया।