{"_id":"6925f79d7677ec938c063d99","slug":"siddharthnagar-news-sweets-distributed-on-religious-flag-hoisting-at-sriram-janmabhoomi-temple-peak-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-148781-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर शिखर पर धर्म ध्वजारोहण पर बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर शिखर पर धर्म ध्वजारोहण पर बांटी मिठाई
Wed, 26 Nov 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
हिन्दू भवन कार्यालय पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर ध्वजारोहण समारोह को लेकर खुशी मनात
- फोटो : जितेंद्र भारती।
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में दिव्य-भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य धर्म ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। इसमें जिले में उत्साह का माहौल दिखा।
सदर विधायक श्यामधनी राही की अगुवाई में मंगलवार को शहर के हिंदू भवन कार्यालय पर धर्म ध्वजारोहण को लेकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे जलाकर बधाई दी गई और खुशियां मनाई। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, पूर्व मंडल अध्यक्ष बर्डपुर नितेश पांडेय, बाल गोविंद पाठक, मनीष जायसवाल, राम जानकी मंदिर के महंत रामचंद्र दास रामायणी, महंथ शिव प्रसाद दास त्यागी आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में नगर पंचायत इटवा चौराहा पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मीठा खिलाकर बधाई दी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, इटवा अध्यक्ष विकास जायसवाल, जिला मंत्री भाजपा कृष्णा मिश्रा, अमित दूबे, संतोष चौधरी, घनश्याम जायसवाल आदि उपस्थित रहे।