{"_id":"6ac686cb0f0db3e42b08fa59","slug":"siddharthnagar-news-students-showcase-creativity-in-wildlife-conservation-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165993-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह: वन्यजीव संरक्षण पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह: वन्यजीव संरक्षण पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
Thu, 08 Oct 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में रंगोली, पोस्टर मेकिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। स
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से छह और सात अक्तूबर को रंगोली, पोस्टर मेकिंग और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किए।
सात अक्तूबर को आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। एमएससी तृतीय सेमेस्टर की साहीन परवीन और बीएससी प्रथम सेमेस्टर की निधि भारती ने संयुक्त रूप से प्रथम, बीएससी तृतीय सेमेस्टर की आकांक्षा साहनी ने द्वितीय तथा एमएससी प्रथम सेमेस्टर की गुलशमां परवीन और बीएससी तृतीय सेमेस्टर की ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 17 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर की वन्यजीव, प्रकृति और जैव विविधता से संबंधित तस्वीरें प्रस्तुत कीं। एमएससी तृतीय सेमेस्टर के अनिल कुमार प्रथम, प्रथम सेमेस्टर की नित्या पांडेय द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर के डेविड कुमार तृतीय रहे।
वन्यजीव संरक्षण विषय पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सात समूहों के करीब 31 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। समूह-8 की बीएससी तृतीय सेमेस्टर की प्रगति, अदिति, अंशिका और प्रतिभा प्रथम रहीं। समूह-3 के एमएससी प्रथम सेमेस्टर के सौम्या, कुमकुम, प्रिया और देवेश ने द्वितीय तथा समूह-4 की एमएससी तृतीय सेमेस्टर की तनूजा, गरिमा और बबिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आशीष श्रीवास्तव और डॉ. विनीता रावत के सहसंयोजन में हुआ। विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. प्रकृति राय ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ने के साथ सृजनात्मक क्षमता का भी विकास होता है। इस दौरान प्रो. एसके श्रीवास्तव, प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. आशुतोष वर्मा, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव, डॉ. किरण गुप्ता, डॉ. दीप्ति गिरी, डॉ. पूनम यादव सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
प्रतियोगिताओं में ये रहे अव्वल
पोस्टर मेकिंग
प्रथम : साहीन परवीन, निधि भारती
द्वितीय : आकांक्षा साहनी
तृतीय : गुलशमां परवीन, ममता
-- -- -- --
फोटोग्राफी
प्रथम : अनिल कुमार
द्वितीय : नित्या पांडेय
तृतीय : डेविड कुमार
-- -- -- -- -- -- -
रंगोली
प्रथम : समूह-8 - प्रगति, अदिति, अंशिका, प्रतिभा
द्वितीय : समूह-3 - सौम्या, कुमकुम, प्रिया, देवेश
तृतीय : समूह-4 - तनूजा, गरिमा, बबिता