फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Anoop and Mahima win two gold medals each

Siddharthnagar News: अनूप और महिमा ने जीते दो-दो स्वर्ण पदक

Thu, 08 Oct 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 08 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Anoop and Mahima win two gold medals each
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौरा लगाते ​खिलाड़ी। संवाद
- 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला और गोला फेंक में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अनूप प्रजापति ने भाला फेंक और 600 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं महिमा ने लंबी कूद और शॉटपुट में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में बालक-बालिकाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, ट्रायथलॉन और पेंटाथलॉन समेत विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। भाला फेंक के बालक वर्ग में अनूप प्रजापति प्रथम, तवरेज द्वितीय और अंगद तृतीय रहे। बालिका वर्ग में नंदिनी ने पहला, सकीना ने दूसरा और संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद बालिका वर्ग में नीतू प्रथम और नंदिनी द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में अमरजीत प्रथम, नमन द्वितीय और शिवशरण तृतीय रहे।
विज्ञापन

अंडर-16 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रागिनी प्रथम, सुंदरी कुमारी द्वितीय और प्रियांशी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में अनूप प्रजापति ने पहला, सचिन ने दूसरा और संदीप चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालक वर्ग में राजा प्रथम, शिवशरण द्वितीय और हैदर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में महिमा ने पहला, शिवाली ने दूसरा और सत्यभामा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायथलॉन के ए ग्रुप में समीर प्रथम, विजय चौधरी द्वितीय और मोहित शर्मा तृतीय रहे। बी ग्रुप में करण प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय और कलामुद्दीन तृतीय रहे। सी ग्रुप में अभिषेक यादव प्रथम, सुजीत कनौजिया द्वितीय और सौरभ तृतीय रहे। अंडर-16 बालिका वर्ग की शॉटपुट स्पर्धा में महिमा प्रथम, संजना द्वितीय और रागिनी तृतीय रहीं। बालक वर्ग में तवरेज प्रथम, रमजान द्वितीय और नितिन तृतीय रहे। पेंटाथलॉन में रवि यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय पासवान ने किया। प्रतियोगिता के अंत में एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता ने आभार जताया।

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया के प्रबंधक नैय्यर कमाल, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र नाथ उपाध्याय, देवेंद्र पांडेय, मो. इब्राहिम, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौरा लगाते खिलाड़ी। संवाद

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौरा लगाते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed