फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Students of Siddharth University hoisted the flag in NET

Siddharthnagar News: नेट में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

Thu, 03 Sep 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 03 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Students of Siddharth University hoisted the flag in NET
- गणित, संस्कृत और हिंदी विषय के विद्यार्थियों ने जून 2026 में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण की
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के विद्यार्थियों ने जून 2026 में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। गणित, संस्कृत और हिंदी विषय के विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक आचार्य पद के लिए अपनी पात्रता सिद्ध की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को उनके परिश्रम, निरंतर अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।
कुलपति प्रोफेसर कविता शाह ने नेट में सफल सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता और विषयगत दक्षता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिक्षक के रूप में कार्य करना महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी भरा दायित्व है। सफल विद्यार्थी उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उपयोग कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें शोध और अकादमिक अभिरुचि विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों को ज्ञान, कौशल, नैतिक मूल्यों और व्यावसायिक दक्षता से संपन्न करना है, जिससे वे बदलते रोजगार परिदृश्य में बेहतर भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी निदेशक प्रोफेसर सौरभ और अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रोफेसर जितेंद्र कुमार सिंह ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों के परिश्रम और विश्वविद्यालय के अकादमिक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed