{"_id":"693c5a983f1074a2ae039d53","slug":"siddharthnagar-news-strictness-excise-team-inspected-hotels-and-shops-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149772-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : आबकारी टीम ने की होटल और दुकानों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती : आबकारी टीम ने की होटल और दुकानों की जांच
Sat, 13 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
होटल और खानपान के दुकानों की जांच करती आबकारी विभाग की टीम। स्रोत विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। अवैध शराब की बिक्री पर नकेल कसने के लिए बृहस्पतिवार की रात आबकारी विभाग की टीम ने निरीक्षक संजय पांडेय के नेतृत्व में बांसी कस्बे और आसपास होटल खान-पान की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। मंदिरा की दुकानों, आसपास लगे स्टाॅलों और संदिग्ध स्थानों पर जांच की गई। इस कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया।
अभियान के दौरान आबकारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ बांसी कस्बे के एक मैरिज हाल से लेकर पेट्रोल पंप तक कई दुकानों, खोमचों और स्टाॅलों की गहन जांच की। टीम ने अवैध रूप से शराब बिक्री के संदेह वाले बिंदुओं की बारीकी से जांच की तथा मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी दी। निरीक्षक संजय पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने दुकानदारों व स्टाॅल संचालकों को साफ निर्देश दिए कि नियम विरुद्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि आमजन को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।