{"_id":"6a7372d3bbe2fc15c8039809","slug":"siddharthnagar-news-sp-workers-paid-tribute-on-the-birth-anniversary-of-chhote-lohia-janeshwar-mishra-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-162371-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
Wed, 05 Aug 2026 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को समाजवादी चिंतक और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव ने की। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र सात बार केंद्र सरकार में मंत्री रहे और कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जीवन ईमानदारी, सादगी और जनसेवा का उदाहरण है। सात बार केंद्रीय मंत्री रहने के बावजूद उन्होंने निजी संपत्ति, बंगला, गाड़ी या बैंक बैलेंस नहीं बनाया। समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
प्रदेश सचिव बेचई यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र राजनीति के आकाश पर सदैव एक चमकते हुए सूर्य की तरह स्मरण किए जाएंगे। उनके सिद्धांत और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राम मिलन भारती, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, पारसनाथ विश्वकर्मा, फिरोज आलम, रामसेवक लोधी, विजय चौधरी, मोहम्मद जफर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।