Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Smuggler beaten with smack

Siddharthnagar News: स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा

Fri, 01 Aug 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Smuggler beaten with smack
शोहरतगढ़। ढेबरुआ पुलिस की टीम ने शुक्रवार को मधवा नगर नहर रोड के पास 6.99 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दीपेंद्र कश्यप वार्ड नं-5 रामलीला मैदान नगर पंचायत बढ़नी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्जकर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ढेबरुआ थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह बढ़नी चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह पुलिस जवानों के साथ मधवानगर नहर रोड के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नहर के रास्ते एक युवक बढ़नी की तरफ बढ़ रहा था। पुलिस को गश्त करता देख वह भागने लगा। संदेह हुआ तो टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी में उसके पास से 6.99 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपेंद्र कश्यप वार्ड नं-5 रामलीला मैदान नगर पंचायत बढ़नी बताया। पुलिस ने इसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed