फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Six staff nurses posted at 50 bed hospital in Bansi

Siddharthnagar News: बांसी के 50 शैय्या अस्पताल में छह स्टाफ नर्स की हुई तैनीती

Sat, 02 Aug 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Six staff nurses posted at 50 bed hospital in Bansi
सिद्धार्थनगर। बांसी स्थित 50 शैय्या अस्पताल में स्टाफ नर्स की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में तैनात छह स्टाफ नर्स को कार्य मुक्त करके बांसी मिनी जिला अस्पताल पर भेजा गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी।
विज्ञापन

हॉल ही में डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने बांसी 50 शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर कई विभागों में स्टाफ नर्सों की जरूरत थी। इससे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। इस क्रम में सीएमओ को छह स्टाफ नर्स 50 शैय्या अस्पताल में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर माधव प्रसाद त्रिपाठी चिकित्सालय के बालरोग विभाग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के विभागाध्यक्ष से वार्ता की गई। उसके बाद चिकित्सालय में एनएचएम के अंतर्गत पीआईसीयू वार्ड में कार्यरत छह स्टाफ नर्स को 50 शैय्या अस्पताल पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसमें रेनू भारती, अनीता वर्मा, सुषमा मौर्य, अंबालिका मिश्रा, अर्चना व किरन पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed