{"_id":"6a8de6d1f5daede71a075317","slug":"siddharthnagar-news-six-rural-roads-to-be-improved-at-a-cost-of-11-crore-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-163424-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 11 करोड़ से सुधरेगी छह ग्रामीण सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 11 करोड़ से सुधरेगी छह ग्रामीण सड़कों की सूरत
Wed, 26 Aug 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु में लोक निर्माण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री ग्रामीण योजनांतर्गत छह मार्गों के नव निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों पर कुल 11 करोड़ 10 लाख 55 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्गों के निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में विकास की उम्मीद जगी है।
स्वीकृत कार्यों में सिकरी बखरिया से लोधडीह संपर्क मार्ग, उसका-सोहांस मार्ग के किमी तीन से भलुहा संपर्क मार्ग, मोहाना-लोटन मार्ग के किमी-2 से रोहूडिला होते हुए रघुनाथपुर तक संपर्क मार्ग, बर्डपुर-पिपरहवा मार्ग के किमी-5 से रामभारी होते हुए नोनहवा संपर्क मार्ग, मोहनिया पूरब और पश्चिम संपर्क मार्ग और गोरखपुरिया डीह से अलीगढ़वा होते हुए सेमेनार संपर्क मार्ग का निर्माण शामिल है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़कें विकास की पहली जरूरत हैं।
इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने छह मार्गों के नव निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, बिजली, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे।