{"_id":"69234b6fd01c0cdc230610b3","slug":"siddharthnagar-news-six-arrested-for-gang-rape-against-woman-four-minors-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-148688-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार नाबालिग समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार नाबालिग समेत छह गिरफ्तार
Sun, 23 Nov 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया क्षेत्र के एक गांव में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों में छह आरोपियों में चार नाबालिग हैं। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने सातों पर सामूहिक दुष्कर्म, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
चार बाल अपचारी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें न्यायालय के पेश किया। इसमें से जग्गी, सिकंदर को जेल और चार नाबालिगों को बालसुधार गृह बस्ती भेज दिया। एक अन्य की तलाश पुलिस कर रही है।
सूत्रों की मानें तो महिला का एक युवक से नजदीकी थी, जिसके साथ वह गई थी। वहां पर अन्य भी पहुंच गए और वारदात को अंजाम दिया। मामला 10 दिन पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला से गांव के ही किसी युवक से बातचीत होती थी। तकरीबन 10 दिन पहले 12 नवंबर को युवक और महिला कहीं गए थे। इसी बीच छह अन्य आरोपी भी वहां पहुंच गए। सातों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
चर्चा है कि अन्य आरोपी प्रेमी युवक के जानने वाले थे और उसी ने उन्हें बुलाया था। मामला बाहर आया तो पीड़िता ने मिश्रौलिया पुलिस को 21 नवंबर को शिकायती पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। एसओ मिश्रौलिया बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मिले शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुखबिर की सूचना पर छह आरोपियों को गुलरिहा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। जग्गी, सिकंदर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया जबकि चार को बाल अपचारियों को बालसुधार गृह बस्ती भेज दिया गया।