{"_id":"6b01e658888f379904026604","slug":"siddharthnagar-news-sites-in-kapilvastu-to-be-developed-as-a-buddhist-tourism-hub-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168552-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होंगे कपिलवस्तु के स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होंगे कपिलवस्तु के स्थल
Sun, 22 Nov 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
- लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने तिलौराकोट, कूदान और गोटिहावा का किया निरीक्षण
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सुविधाओं के विस्तार पर जोर
कपिलवस्तु। लुंबिनी डेवलपमेंट ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कपिलवस्तु जिले के तीन प्रमुख बौद्ध स्थलों का निरीक्षण किया। उपाध्यक्ष आनी छोइंग डोलमा और सदस्य सचिव इंजीनियर संतोष पांडे के नेतृत्व में टीम ने तिलौराकोट, कूदान और गोटिहावा पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान इन ऐतिहासिक स्थलों को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने स्थलों के ऐतिहासिक महत्व, संरक्षण की स्थिति, प्रचार-प्रसार और पर्यटन विकास की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कपिलवस्तु के बौद्ध स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बौद्ध तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने की जरूरत है। इसके लिए आधारभूत ढांचे के विकास के साथ पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाओं का विस्तार करना होगा।
टीम ने लुंबिनी आने वाले पर्यटकों को कपिलवस्तु के बौद्ध स्थलों तक पहुंचाने के लिए एकीकृत विकास कार्यक्रम के तहत काम करने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान ट्रस्ट के अधिकारियों ने स्थलों के ऐतिहासिक महत्व, अब तक कराए गए संरक्षण कार्यों, उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।