फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : SIR's strange trap, Dhruvchand's house is in trap

Siddharthnagar News: एसआईआर का अजब फसाना, ध्रुवचंद के घर में रहतीं हैं अफसाना

Sat, 24 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : SIR's strange trap, Dhruvchand's house is in trap
शोहरतगढ़ तहसील सभागार में मतदाताओं की नोटिस के जवाबों की सुनवाई करते एसडीएम विवेकानंद मिश्र। सं - फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जारी ड्राफ्ट सूची में औरहवा के ध्रुवचंद के घर पर अफसाना खातून का नाम शामिल कर दिया गया है। इससे वे परेशान हैं और सुनवाई में जाकर अपनी समस्या का समाधान कराने की तैयारी कर रहे हैं। 12 लोगों के परिवार में दूसरे धर्म की महिला का नाम अतिरिक्त जोड़ देने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, औरहवा के ध्रुवचंद ने बताया कि उनके मकान संख्या में 12 लोग रहते हैं। एसआईआर के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में दूसरे धर्म की महिला अफसाना खातून का नाम बढ़ा दिया गया है। उनका कहना है कि उन्होंने न तो इसका फॉर्म भरा है और न ही वह इस नाम की किसी महिला को जानते हैं। गलत मैपिंग के कारण ऐसा होने का अंदेशा लगाकर वह अब सुनवाई में जाकर इस नाम को परिवार से हटाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा तौलिहवा ग्रामपंचायत के सभी सात टोलों में सैकड़ों लोगों का नाम होने के बाद भी बीएलओ के मैपिंग सही नहीं करने के कारण नोटिस आ गया है। उर्मिला, दुर्गावती, मीरा, सुनीता, लक्ष्मी, विंद्रावती ने बताया कि जिस प्रूफ को बीएलओ द्वारा मांगा गया था, उसे देने के बाद भी उन्हें नोटिस मिला है। नोटिस में जिन 13 पहचान पत्रों की मांग की गई है, उन्हें बनवाने में तीन से चार दिन लगते हैं जबकि तहसील पर जाने के लिए 24 से 27 के बीच में डेट मिली है। इसके अलावा तौलिहवा के ही सिराज अहमद ने बताया कि उनका नाम 2003 के वोटरलिस्ट में था, फिर भी नोटिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोटन ब्लॉक के छरियाकाछा गांव निवासी सचेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें एसआईआर से संबंधित नोटिस मिला है जबकि उन्होंने सभी दस्तावेज बीएलओ को उपलब्ध करा दिया था। इसमें लापरवाही हमारे तरफ नहीं की गई है फिर भी नोटिस देने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed