{"_id":"6929dffade92820cde01fca4","slug":"siddharthnagar-news-sir-more-than-15-lakh-feedings-still-remaining-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148957-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : अब भी डेढ़ लाख से अधिक फीडिंग बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : अब भी डेढ़ लाख से अधिक फीडिंग बाकी
Fri, 28 Nov 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागज स्थित पीआईसी बूथ पर एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार। स्रोत विज्ञप्त
डुमरियागंज। निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत डिजिटलाइजेशन की अंतिम तिथि करीब आ गई है। मगर विधानसभा क्षेत्र में कुल लगभग चार लाख 13 हजार मतदाताओं के सापेक्ष अब तक मात्र दो लाख 35 हजार मतदाताओं का ही डिजिटलाइजेशन पूरा हो सका है।
ऐसे में शेष कार्य के लिए अब केवल पांच दिन बचे होने के कारण प्रशासन ने अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एआरओ), एसडीएम राजेश कुमार ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को बीएलओ ने गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए हैं, वे उन्हें भरकर जमा कर दें ताकि शेष डिजिटाइजेशन पूरा हो सके।
अन्य स्थान के प्रपत्र पर यह लिखकर बीएलओ को लौटाना अनिवार्य है कि उनका नाम किस विधानसभा में दर्ज है।