{"_id":"667dcbc0db78918be700d3d6","slug":"siddharthnagar-news-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-119801-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इस बार भी बारिश में क्रेन से निकाली जाएंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इस बार भी बारिश में क्रेन से निकाली जाएंगी रोडवेज की बसें
Fri, 28 Jun 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो-
रोडवेज पर लो लैंड होने के कारण बारिश में हो जाता है जलभराव, गड्ढे में फंस जाती हैं बसें
कई बार पत्राचार के बाद भी नहीं मिला बजट, परेशान होंगे यात्री और चालक-परिचालक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डिपो की परिसर लो लैंड है, जिससे बारिश के मौसम में परिसर में जलभराव हो जाता है। ऐसे में बारिश के समय में परिसर में बने गड्ढों में अक्सर बसें फंस जाती है, जिससे उन्हें निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ता है।
पिछले कई वर्षों से बारिश होने पर रोडवेज परिसर में जलभराव हो जाता है। ऐसे में बस को निकालने में समस्या होती है, जिससे बारिश के समय में चालक सड़क पर ही बस खड़ा करते हैं। वहीं जो बसें काफी देर से परिसर में रहती हैं वे लो लैंड में बने गड्ढे में फंस जाती हैं, जिससे उन्हें निकालने के लिए अन्य का सहारा लेना पड़ता है। जबकि कई बार पानी में हलकर रोडवेज कर्मी व यात्री धक्का भी लगाते हैं। ऐसे में अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि अब तक कई एआरएम ने इसके लिए पत्राचार किया, लेकिन अभी तक बजट की स्वीकृत नहीं हो पाई है। ऐसे में इस बार भी बारिश में लोगों को सांसत झेलनी पड़ेगी।
-- -- -- --
परिसर के गड्ढे को भरवाने के लिए पत्राचार किया गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद तत्काल उसे भरवा दिया जाएगा।
-वीके गंगवार, एआरएम