फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Shri Krishna's 'Chhathi' celebrated with great fanfare

Siddharthnagar News: धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण की छठी

Thu, 10 Sep 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Shri Krishna's 'Chhathi' celebrated with great fanfare
सकारपार। क्षेत्र के सिसहनिया गांव स्थित शिव मंदिर पर बुधवार रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के छठे दिन छठी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के उपरांत देर रात तक जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जागरण में गाए गए भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। वहीं, श्रद्धालुओं ने पूरी रात भगवान कृष्ण के भजनों का आनंद लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय कुमार उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, सूरज, नीरज, राजू मिश्र, प्रमोद कुमार, रमाकांत, विनोद कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed