फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Shraddha, who secured the sixth rank in the state, becomes DM for a day

Siddharthnagar News: प्रदेश में छठी रैंक हासिल करने वाली श्रद्धा बनीं एक दिन की डीएम

Sat, 17 Oct 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Shraddha, who secured the sixth rank in the state, becomes DM for a day
एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनी छात्रा श्रद्धा पांडेय। स्रोत विज्ञ​प्ति
- हाईस्कूल में 96.83 प्रतिशत अंक पाकर हासिल किया था प्रदेश में छठा स्थान
विज्ञापन

- शिकायत सुनकर एसडीएम बांसी को कार्रवाई के दिए निर्देश, आईएएस बनने का है सपना
सिद्धार्थनगर। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त करने वाली जिले की मेधावी छात्रा श्रद्धा पांडेय शुक्रवार को सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनीं। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और एक मामले में कार्रवाई के लिए एसडीएम बांसी को निर्देश दिए।
ग्राम पचहरी निवासी श्रद्धा पांडेय रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार की छात्रा हैं। उन्होंने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 600 में से 581 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें एक दिन की जिलाधिकारी बनने का अवसर दिया गया। डीएम की भूमिका निभाते हुए श्रद्धा ने शिकायतकर्ता की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

श्रद्धा पांडेय ने बताया कि उनका सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होकर देश की सेवा करना है। एक दिन की जिलाधिकारी बनने का अवसर मिलने से उन्हें प्रशासनिक कामकाज को करीब से समझने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed