Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Shortage of healthcare staff at NBSU; treatment of newborns at risk

Siddharthnagar News: एनबीएसयू पर स्वास्थ्य कर्मियों की कमी, नवजातों के इलाज पर संकट

Tue, 03 Nov 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Shortage of healthcare staff at NBSU; treatment of newborns at risk
बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के  एनबीएसयू वार्ड में भर्ती बच्चा। संवाद
सिद्धार्थनगर। नवजातों की जिंदगी बचाने के लिए बनी न्यू बॉर्न स्टेबलाइजेशन यूनिट (एनबीएसयू) खुद बदहाल व्यवस्था से जूझ रही हैं। कहीं एक तो कहीं एक भी नर्सिंग स्टाफ नहीं है। तीन साल से इनकी भर्ती न होने के कारण नवजातों के तत्काल उपचार की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जिम्मेदार तैनाती के संबंध में पत्राचार किए की जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सामान्य और सीजेरियन प्रसव के बाद सांस लेने में परेशानी, मुंह में पानी चले जाने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने वाले नवजातों के उपचार के लिए एनबीएसयू स्थापित की गई हैं। इनका उद्देश्य नवजातों को स्थानीय स्तर पर ही तत्काल उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों में न ले जाना पड़े। यूनिट में रेडियंट वार्मर और फोटोथैरेपी जैसी सुविधाएं भी हैं लेकिन पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ नहीं होने से इनका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को विभिन्न सीएचसी की पड़ताल में कर्मचारियों की कमी सामने आई। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय सीएचसी की एनबीएसयू में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके आजाद और एक स्टाफ नर्स तैनात हैं। सीएचसी अधीक्षक की जिम्मेदारी होने के कारण डॉ. आजाद यूनिट में भर्ती नवजातों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में एक स्टाफ नर्स के भरोसे व्यवस्था चल रही है। स्टाफ की कमी के कारण गंभीर नवजातों को मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

यूनिट में तैनात आशा गोस्वामी ने बताया कि अक्तूबर में 24 कमजोर नवजातों को भर्ती किया गया। यहां चार कर्मचारियों की कमी है। इससे तैनात कर्मियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके आजाद ने बताया कि चार कर्मचारियों की तैनाती के लिए सीएमओ को पत्र लिखा गया है लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोटन प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एनबीएसयू में रेडियंट वार्मर की चार और फोटोथैरेपी की दो मशीनें हैं। इनके संचालन के लिए नीतू शर्मा और शालू तैनात हैं। यहां तीन कर्मचारियों की जरूरत बताई गई है। एक अक्तूबर से दो नवंबर तक 20 नवजातों का उपचार किया जा चुका है। हर महीने लगभग इतने ही बच्चे पहुंचते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित चौधरी का कहना है कि यहां दो कर्मचारी पर्याप्त हैं, क्योंकि अस्पताल में ऑपरेशन नहीं होता है। बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनबीएसयू के साथ बाल रोग विशेषज्ञ भी तैनात हैं। यहां यूनिट के संचालन के लिए तीन की जगह केवल एक स्टाफ नर्स है। मशीनों सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक, एक महीने में 34 नवजातों को भर्ती कर उपचार दिया गया। स्टाफ की कमी से व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
गोल्डन मिनट में प्रशिक्षित कर्मी की भूमिका अहम : स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, जन्म के बाद सांस नहीं ले पाने वाले नवजातों के लिए शुरुआती एक मिनट यानी गोल्डन मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी नवजात को गर्म रखने, वायुमार्ग की जांच करने और जरूरत पड़ने पर बैग-मास्क से सांस देने जैसी जीवनरक्षक प्रक्रियाएं करते हैं।

विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बस्ती मंडल की अप्रैल से अगस्त 2026 तक की एनबीएसयू परफॉर्मेंस रिपोर्ट में सिद्धार्थनगर में कुल 297 नवजातों को भर्ती किए जाने का उल्लेख है। रिपोर्ट में सीएचसी बसंतपुर और सीएचसी डुमरियागंज में स्टाफ नर्स की संख्या शून्य दर्ज है। इन दोनों केंद्रों पर इस अवधि में एक भी नवजात भर्ती नहीं हुआ। वहीं, लोटन, खेसरहा और बढ़नी में केवल एक-एक नर्सिंग स्टाफ के भरोसे व्यवस्था चल रही है। मिठवल, शोहरतगढ़, बर्डपुर और जोगिया में दो-दो नर्सिंग स्टाफ कार्यरत हैं। कई केंद्रों पर आधे या उससे भी कम कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed