{"_id":"6a89e9f51370d214f407591f","slug":"siddharthnagar-news-shiva-and-parvati-worshipped-with-due-rituals-during-sawan-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163303-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सावन में शिव-पार्वती की विधि-विधान से की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सावन में शिव-पार्वती की विधि-विधान से की पूजा
Sat, 22 Aug 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। नगर पंचायत के आर्यनगर स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को महिला श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सावन के अंतिम सोमवार से पहले मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का माहौल रहा।
मंदिर के पुजारी टिल्लू शर्मा ने शिव महापुराण और शिव चर्चा पर कथा सुनाते हुए कहा कि सावन भगवान शिव का पवित्र माह है। इस दौरान शिव का अनुष्ठान और पूजा-अर्चना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और संकटों से मुक्ति मिलती है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर एक हैं। उनके रूप अनेक हैं। मनुष्य को हमेशा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। भाग्य के भरोसे बैठकर कर्म से दूर रहने वाला व्यक्ति समाज में सम्मान खो देता है और उसे अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हर प्राणी नश्वर है, इसलिए ईश्वर में आस्था रखते हुए प्रतिदिन उनका स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन
पुजारी ने श्रद्धालुओं से गरीबों, असहायों और जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में यथासंभव सहयोग करने की अपील की। कहा कि मनुष्य इस संसार में खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही जाता है। उसके साथ केवल उसके सत्कर्म और परोपकार जाते हैं।