फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Set a goal and study hard according to the syllabus

Siddharthnagar News: लक्ष्य निर्धारित कर पाठ्यक्रम के अनुसार कड़ी मेहनत से करें पढ़ाई

Thu, 29 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Set a goal and study hard according to the syllabus
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल समेत कई विशेषज्ञों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

कॅरिअर काउंसिलिंग में ध्येय आईएएस, आकाश कोचिंग, एलेन टीम, कॅरिअर बेल की टीम द्वारा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक करने के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि बच्चों को आईएएस, पीसीएस, एसएससी आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी नहीं होती है कि वह अपने कॅरिअर का चुनाव कर सकें।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के माध्यम से बच्चों को अपने कॅरिअर का चुनाव करने में मदद मिलेगी। आप लोग सिविल सर्विस, नीट, इंजीनियरिंग की तैयारी कर अपना कॅरिअर बना सकते हैं। विशेषज्ञों के माध्यम से दी गई जानकारी से तैयारी कर अपने लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी सिविल सर्विस की तैयारी करने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें। सिलेबस के अनुसार कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करें। सभी के अंदर अनुशासन व संस्कार आवश्यक है। सीडीओ बलराम सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने रुचि के हिसाब से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। आईएएस, पीसीएस, डाॅक्टर, इंजीनियर, उद्यमी जो भी बनना हो अपना एक लक्ष्य निर्धारित करके तैयारी करें सफलता अवश्य मिलेगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल द्वारा बच्चों को अपना करियर बनाने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज तेतरी बाजार की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, बीएसए शैलेष कुमार, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed