फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Self-census will be conducted from November 16 to 30, responsibility assigned to officials

Siddharthnagar News: 16 से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 31 Oct 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 31 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Self-census will be conducted from November 16 to 30, responsibility assigned to officials
- एक दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, चार जनवरी 2027 तक चलेगी प्रक्रिया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियों और प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक हुई। सीडीओ बलराम सिंह और एडीएम संदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 16 से 30 नवंबर 2026 तक होने वाली स्वगणना की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
बैठक में जनगणना निदेशालय से नामित मंडल प्रभारी संजय, जिला प्रभारी नागेंद्र यादव और मास्टर ट्रेनरों ने पीपीटी के माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना होगी। इस दौरान लोगों से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों के अधीनस्थ कर्मचारियों की शत-प्रतिशत स्वगणना सुनिश्चित कराएं। इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों का डाटा तीन दिन के भीतर तैयार कर जिला अर्थ व संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। अधिकारियों को जनपद अनुदेश पुस्तिका वितरित करते हुए जनगणना से संबंधित सभी निर्देशों का अध्ययन करने और अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दो नवंबर को दोपहर 12 बजे स्वगणना के संबंध में संस्थागत आवासीय विद्यालयों के अधीक्षकों, जिला कारागार अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति, मीडिया कर्मियों और अन्य अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों से जनगणना के कार्य को प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत सहभागिता और जनजागरूकता सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक में सभी उपजिलाधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, बीएसए शैलेश कुमार, जनगणना सहायक गया प्रसाद मिश्र और जनगणना सेल के बृजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed