{"_id":"6973b34f0db730898707d6b4","slug":"siddharthnagar-news-security-agency-alert-over-republic-day-program-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152294-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसिया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसिया सतर्क
Fri, 23 Jan 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
ककरहवा/ढेबरुआ। गणतंत्र दिवस करीब आने के साथ भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है। ककरहवा बॉर्डर पर प्रशासन के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। सीमाई कस्बों से गुजरने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। वहीं सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। बढ़नी से ककरहवा बार्डर तक एसएसबी और अन्य जांच एजेंसी सक्रिय है जो नियमित जांच करती है। गणतंत्र दिवस को देखते हुए बाॅर्डर पर जांच तेज कर दी गई है। शुक्रवार को ककरहवा बॉर्डर सहित विभिन्न सीमा चौकियों पर एसएसबी, पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों द्वारा जांच की गई। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कस्बे सहित सीमा पर हर आने-जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों और सामग्रियों की गहन जांच की गई।
ढेबरुआ। गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। बढ़नी बॉर्डर सहित विभिन्न सीमा चौकियों पर एसएसबी, पुलिस और इंटेलिजेंस टीमों द्वारा जांच और कड़ी निगरानी तेज कर दी गई है। सीमा पर गहन जांच की जा रही है। नेपाल से आने-जाने वाले सभी यात्रियों से जांच और पूछताछ भी की जा रही है।